रायपुर
शंकराचार्य निश्चलानंद को अपने घर में देख प्रणाम किया हमीद हुसैन ने
17-Feb-2022 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यही तो गंगा जमनी संस्कृति...
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती इन दिनो विशाल धर्म सभा में शामिल होने भाटापारा के प्रवास पर हैं। पुरी पीठाधीश्वर इस बीच समय निकालकर अचानक बोहरा समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी हाजी जाहिद हुसैन के घर पहुंचे। इस आत्मीय मिलन के सैकड़ों लोग साक्षी बने।
बोहरा समाज के लोगों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। प्रतिष्ठित बोहरा परिवार ने गुरु को प्रणाम कर देश-दुनिया में सुख, शांति, अमन, चैन का आशीर्वाद मांगा। भाटापारा में दो धर्मों का आत्मीय मिलन देखने को मिला है। हुसैन ने जगतगुरु से की दुनिया की खुशहाली का कामना की।
परिवार के लोगों ने गुरु के साथ आए शिष्यों का शॉल पहनाकर स्वागत किया। 16 फरवरी को श्री माहेश्वरी मिल प्रांगण में जगत गुरु की विशाल धर्म सभा भी हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


