रायपुर
मैं तो शराब पीता नहीं, टेस्ट नेताम ही बता सकते हैं चढ़ती है या नहीं- बघेल
17-Feb-2022 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। सीएम भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के छत्तीसगढ़ की शराब न चढ़ने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं तो शराब नहीं पाता। मुझे इसका अनुभव नहीं है, लेकिन नेतामजी पीकर बता रहे होंगे।
बुधवार को नेताम ने राज्य सरकार पर शराब के नाम पर पानी बेचने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर राज्य में बिक रही शराब की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। नेताम ने कहा था कि प्रदेश में शराब के अलग-अलग ब्रांड बनाकर सिर्फ पानी बेचा जा रहा है। प्रदेश के पियक्कड़ भी इस सरकार से खुश नहीं हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते रात में कई फोन आते हैं और वे कहते हैं कि शराब कितनी भी पी लेते हैं फिर भी चढ़ती ही नहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


