रायपुर
चंदनीडीह एसटीपी का कार्य हर हाल में 25 तक पूरा करने अल्टीमेटम
16-Feb-2022 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को चंदनीडीह एसटीपी के कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। इसकी धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए करते हुए उन्होंने शेष कार्य को हर हाल में 25 फरवरी तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। वे इसके अगले दिन फिर आएंगे।
काम अधूरा रहा तो मेसर्स एसएमएस कंपनी पर 25 लाख रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अफसरों ने बताया कि चंदनीडीह एसटीपी में लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


