रायपुर

सिंधु युवा संगठन ने विधायक जुनेजा का पुतला जलाया
16-Feb-2022 6:06 PM
सिंधु युवा संगठन ने विधायक जुनेजा का पुतला जलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। देवेन्द्र नगर कॉलेज का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को लेकर सिंधी समाज का विरोध जारी है। कॉलेज का नाम पूर्व महापौर बलवीर जूनेजा की स्मृति में किया जा रहा है। दो दिन पहले सिंधी समाज की हुई एक बैठक में इसका विरोध किया गया। जिसके बाद मंगलवार शाम

छत्तीसगढ़  सिंधु  युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक कुलदीप जुनेजा का पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि जुनेजा द्वारा कॉलेज का नाम परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है। इस प्रदर्शन में संगठन के संरक्षक सचिन मेघानी, अध्यक्ष बलराम मंधनी,  सचिव जय केशवानी, उपाध्यक्ष  करण बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक डोडवानी, मंत्री संदीप बजाज, कमल रूपेरा, किशोर खूबचंदानी हरीश मनचंदानी पंकज जाधवानी समीर रूपरेला आदि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट