रायपुर

रौब जमाने के लिए यूपी से लाए थे कट्टा, खबर मिलते पुलिस ने पकड़ा
15-Feb-2022 4:41 PM
रौब जमाने के लिए यूपी से लाए थे कट्टा, खबर मिलते पुलिस ने पकड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
गुढिय़ारी क्षेत्र में अपनी दहशत बनाए रखने के लिए यूपी से दो कट्टा लाने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की तलाशी लेने के बाद उनके पास से कट्टा और दोपहिया वाहन भी जब्त किया। पुलिस ने बताया, दोनों आरोपी वारदात की फिराक में थे। इसी दौरान आम राहगीरों ने संदिग्धों के बारे में खबर दी। तुरंत मौके पर जाकर आरोपी रोहित उइके और सतीश यादव को पकड़ा गया।

टीआई गुढिय़ारी विनीत दुबे का कहना है,विशेष जांच अभियान के दौरान कुछ लोगों ने संदिग्धों के बारे में सूचना दी थी। सफेद रंग की दोपहिया में हथियार लेकर आम लोगों के बीच दहशत फैलाने के बारे में पता चला। भारत माता चौक के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान में एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एल जेड 4452 में दोनों आरोपियों को दबोचा। उनसे पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने हथियार यूपी से लाने की बात कही।

टीआई का कहना है आरोपी आदतन बदमाश है। पहली बार पुलिस के रिकार्ड में सामने आए हैं। गैंग बनाने के लिए दोनों ने हथियार खरीदे थे। इसके पहले आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो पाते, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दोपहिया वाहन की जब्त कर आम्र्स एक्ट के तहत में अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट