रायपुर

लोकतंत्र सेनानी संघ ने सम्मान निधि के आदेश पर न्यायाधीशों का आभार जताया
14-Feb-2022 5:33 PM
 लोकतंत्र सेनानी संघ ने सम्मान निधि के आदेश पर न्यायाधीशों का आभार जताया

रायपुर, 14 फरवरी । लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की प्रांतीय बैठक हुई। इसमें मीसा बंदियों की सम्मान निधि को लेकर  उच्चन्यायालय  में केस लडऩे वाले वकीलों का आभार जताया। संघ ने  सेनानियों के पक्ष में पारित निर्णय पर  न्यायाधीशों का धन्यवाद जताया। बैठक में आगामी न्यायिक लड़ाई की रणनीति भी तय की गई।


अन्य पोस्ट