रायपुर
सड़क की लड़ाई लड़ेगा सिंधी समाज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। रविवार दोपहर गुलाब बाबा मंदिर टैगोर नगर में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें सिंधी कॉलेज देवेंद्र नगर का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया गया।
कालेज का नाम रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने बड़े भाई पूर्व महापौर बलबीर जुनेजा के नाम से करने का सुझाव प्रशासनिक व संबंधित विभागों में भेजा है। इससे सम्पूर्ण सिंधी समाज आक्रोशित है, विदित हो देवेंद्र नगर स्थित सिंधी कॉलेज का निर्माण सिंधी समाज द्वारा सहयोग राशि से हुआ है।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा- इसे समाज की ओर से चेतावनी समझा जाए अन्यथा छत्तीसगढ़ सिंधी समाज इसका हर स्तर पर कड़ा विरोध करेगा। सुनवाई ना होने पर समाज द्वारा सड़क की लड़ाई लड़ी जायेगी।
आज की बैठक में लख्मीचंद गुलवानी, राजेश कुल्लमानी, अशोक कुमार मालानी, लालचंद गुलवानी कपड़ा मार्केट अध्यक्ष चंदर विघानी, पूज्य शंकर नगर सिंधी पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद शादीजा, मुरलीधर शादीजा, महेश आहूजा, दौलत परयानी, सुधेश मध्यांम, निशा खेमानी, भानु माखीजा, रेखा जीतवानी, दिव्या अडवाणी, समाज की महिला अध्यक्षा भावना कुकरेजा वरिष्ठ पवन वाधवा, रमेश मिरघानी, मोहन तेजवानी, समिति के महासचिव इंद्र कुमार दोदवाणी ने भी बातें रखी। समिति के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने बताया व समाज से अपील की अपमान सहने से अच्छा आंदोलन करना सही होगा।


