रायपुर
सामान के बदले ठगे 1.25 करोड़
13-Feb-2022 5:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 फरवरी। एसकेएस कंपनी को इंडस्ट्रीयल सामान देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला थाने पहुंचा है। कंपनी के मैनेजर ने राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी मैनेजर के मुताबिक राजेंद्र सिंह ने गाजियाबाद में सामान सप्लाई करने के लिए करार किया। इसके बाद एक करोड़ से ज्यादा की रकम एडवांस में लेकर ठगी की वारदात की। बड़ी रकम लेने के बाद भी सामान तय किए गए समय सीमा में नहीं भेजे। सिविल लाइंस टीआई ने दीपक गुप्ता की तरफ से शिकायत करने पर मामला दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


