रायपुर

रायगढ़ कलेक्टर ने 42 लोगों का एक दिन का वेतन काटने कहा, विरोध रायपुर तक
12-Feb-2022 5:02 PM
  रायगढ़  कलेक्टर ने 42 लोगों का एक दिन का वेतन काटने कहा, विरोध रायपुर तक

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी । 
शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने में कुछ विलंब होने पर रायगढ़ कलेक्टर ने  42 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने  के निर्देश से कर्मचारियों में आक्रोश है। साथ ही रायगढ़  तहसीलदार के न्यायालय में तहसीलदार, लिपिक, व भृत्य से  मारपीट करने वालों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान एवं रायगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष कलीमुल्लाह खान ने कहा है कि
कलेक्टर द्वारा सरकार के खिलाफ कर्मचारियों को उकसाने के इरादे से लेटलतीफ 42 कर्मचारियों से एक दिन का वेतन काटने का आदेश किया है। अच्छा हुआ केवल एक का वेतन काटा गया है, फांसी देने का आदेश नहीं दिया । सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए वेतन कटौती से कर्मचाारी आक्रोशित थे तथा सोमवार को पुन: विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिए थे।  यदि सोमवार तक गिरफ्तारी व कार्यवाही नहीं की जाती है, तो सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान, सुरेन्द्र त्रिपाठी, विमल चंद्र कुण्डू आलोक जाधव, प्रांतीय सचिव विश्वनाथ ध्रुव, सी.एल.दुबे, संजय शर्मा, नरेश वाढ़ेर, रामचंद्र ताण्डी, कुंदन साहू, रविराज पिल्ले, सुंदर यादव, दिनेश मिश्रा, राजू गवई, के.आर.वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, भजन बाध, टार्जन गुप्ता, प्रवीण ढिड़वंशी, अतुल दुबे,  शीला बैस,  श्वेता टण्डन, लता देवॉगन,  माया यादव,  पिंकी ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल से कार्यालयीन समय  10.30 बजे से 6 बजे तक रखने का आदेश जारी करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट