रायपुर
सटोरिया गिरफ्तार
11-Feb-2022 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। आजाद चौक थाना पुलिस ने ईदगाहभाठा के पास से एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। मौके से सट्टा पट्टी का हिसाब बरामद करने के साथ आरोपी के पास से नगदी रकम सात सौ रुपये बरामद किया गया।
पुलिस ने जुआ एक्ट के मामले में आरोपी विशाल जुडयानी के खिलाफ में कार्रवाई कार्रवाई की। पुलिस ने बताया ईदगाहभाठा मैदान के पास पहुंचा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
छापेमारी करने के दौरान कुछ लोग वहां से भाग निकले। आरोपी विशाल जुडयानी बंधवा पारा थाना पुरानीबस्ती रायपुर का रहने वाला है। उसके कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची 1 नग कोरा कागज मे नंबर लिखा हुआ कुल जुमला रकम 700 रूपये हिसाब लिखा है नगदी रकम 700 रूपये एवं एक डाट पेन चालू हालत मे मिला। आरोपी के विरूद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


