रायपुर
पंडरी में तोडफ़ोड़, बहुत दिनों से इंतजार था...
11-Feb-2022 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। नगर निगम के तोडू दस्ते ने पंडरी इलाके में बहुप्रतीक्षित कार्रवाई की। मंडी गेट से लोधी पारा चौक तक जाने वाली सडक़ के बाई ओर अवैध कब्जे को हटाया। इस रोड के कारोबारियों ने नाली पर भी कब्जा कर अपनी दूकान बढ़ा ली थी। इस वजह से न केवल रोजाना ट्रैफिक की सम्मस्या बनी रहती है, बल्कि नाली बंद हो जाने से बारिश के दिनों में यह सडक़ तालाब में तब्दील हो जाया करती है। इलाके के लोगों को निगम की इस कार्रवाई का बहुत दिनों से इंतजार था। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे