रायपुर
सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी अब हर जिले में करेंगे प्रदर्शन
10-Feb-2022 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 फरवरी। सरकारी दफ्तरों के समय सुबह 10.30 से शाम 6 बजे तक करने की मांग को लेकर कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी रहेगा। तृतीय वर्ग संगठन के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि उनका आंदोलन संशोधन आदेश जारी होने तक चलेगा। प्रदेश के सभी 28 जिलों में कर्मचारी दोपहर लंच के समय अपने अपने दफ्तर के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करेंगे। झा का कहना है कि यह आदेश व्यवहारिक नहीं है। कर्मचारी सुबह 10.30 से शाम 6 बजे तक बैठने राजी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे