रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी । छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव चंदन यादव गुरुवार को रात अंबिकापुर के दौरे के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान 12 फरवरी को डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक लेंगे।
मरकाम ने दौरे को लेकर कहा कि आज प्रभारी सचिव चंदन यादव के साथ टीम की रवानगी होगी। हम लोग सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होंगे।
सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पांचो संभाग के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। तकनीकी कमियों को दूर करने की कोशिश होगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से प्रभारियों को ट्रेनिंग देंगे , हम जल्द ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। अब तक हमने पेपर बुक के माध्यम से लगभग 5 लाख सदस्य बना लिए हैं।
मरकाम ने कहा कि मार्च तक सदस्यता अभियान में फोकस कर रहे हैं , 31 मार्च तक संगठन चुनाव भी होने है , हम अप्रैल से 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर ग्राउंड लेवल पर काम करेंगे , शासन की योजनाओं को भी आम जनता तक कैसे लोगों पहुंचाना है, हमारी सरकार उपलब्धियों को भी आम जनता को बताएंगे, हमारा पूरा फोकस 2023 को लेकर है। 2 साल बचे हैं हम जमीनी स्तर पर फिर से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।