रायपुर

जिला सहकारी बैंक कर्मचारी कल सामूहिक अवकाश पर
10-Feb-2022 3:33 PM
जिला सहकारी बैंक कर्मचारी कल सामूहिक अवकाश पर

रायपुर, 10 फरवरी । वेतन वृद्धि की मांग को लेकर  जिला सहकारी बैंक कर्मी कल  सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।ये कर्मचारी 1 फरवरी से काली पट्टी लगाकर  काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने  चेतावनी दी है कि वेतन वृद्धि की मांग नहीं हुई पूरी तो 17 फरवरी से सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


अन्य पोस्ट