रायपुर
नया रायपुर के बसाहटों का सर्वे गुरुवार से
09-Feb-2022 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी। नवा रायपुर के रिहायशी बसाहटों के सर्वे का 10 फरवरी से कार्य शुरू होने जा रहा है। सर्वे के लिए संबंधित पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों का 7 दल गठित किया गया है। ये राजस्व अधिकारियों के निर्देश में सर्वे का कार्य करेंगे। सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित किया गया है कि वे सर्वेक्षण में सहयोग करें। संयुक्त कलेक्टर यू एस अग्रवाल ने बताया कि आरंग एवं अभनपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) अपने-अपने क्षेत्र के सर्वे के लिए प्रभारी अधिकारी होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


