रायपुर

राज्यपाल उइके ने चैतन्य-ख्याति को दिया आशीर्वाद
08-Feb-2022 5:06 PM
राज्यपाल उइके ने चैतन्य-ख्याति को दिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 फरवरी।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने नवदम्पत्ति को आशीष देकर उनके खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह में सीएम की पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल भी उपस्थित थीं। 5 फरवरी को विवाह के दिन राज्यपाल उइके भोपाल प्रवास पर होने के कारण शामिल नहीं हो पाई थीं।
 


अन्य पोस्ट