रायपुर
स्वच्छ रायपुर...?
08-Feb-2022 5:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर नगर निगम ने 2022 में सबसे स्वच्छ शहर के लिए होने वाले स्वच्छता के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह सर्वे स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा कराया जाना है। लेकिन कंपनी के दफ्तर के ठीक सामने का हाल बता रहा है सफाई की स्थिति। शहर भर से उठाया गया कचरा इंडोर स्टेडियम के बाहर फेंका जा रहा है। ऐसा नहीं है कि यह स्थिति स्टेडियम के बाहर की है। स्टेडियम के अंदर भी खरपतवार, और जंगली घास उग आई है। जिससे पूरा मैदान खराब हो चुका है। यह मैदान खिलाडिय़ों के खेलने लायक नहीं रह गया। स्टेडियम में ही साई का हास्टल हुआ करता था। जिसके जिम्मे व्हालीबाल, तीरंदाजी जैसे अहम खेलों के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करना था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे