रायपुर
माशिमं ने बोनस अंक के लिए छात्रों की मांगी सूची
07-Feb-2022 5:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ माशिमं ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नया निर्देश जारी किया है। इसके लिए मंडल ने सचिव को पत्र भेजा है, जिसमें प्रदेश के सभी विद्यालयों से 31 मार्च तक बोनस अंक की योग्यता रखने वाले छात्रों की सूची मांगी गई है। ये बोनस अंक राज्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउड गाइड, साक्षर भारत के अनुदेशक एनएसएस और एनसीसी के आरडी परेड कैटेड, वायु-नौ-थल सेना के आर्मी अटैचमैंट कैंप करने वाले बच्चों को दिए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


