रायपुर

राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 11 तक
07-Feb-2022 5:28 PM
राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 11 तक

रायपुर, 7 फरवरी। राजधानी के कालीबाड़ी स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में विभिन्न पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय द्वारा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (स्नस्स््रढ्ढ) से प्राप्त सहायता राशि के अंतर्गत विभिन्न पदों पर तीन महीने के लिए अस्थायी भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक संवीक्षा के बाद दावा-आपत्ति सूची जारी की गई है। उम्मीदवार इस सूची पर दावा-आपत्ति संबंधित आवेदन एवं दस्तावेजों के साथ राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर में 11 फरवरी तक शाम पांच बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा। माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, केमिस्ट, लैब तकनीशियन और लैब सहायक के दो-दो तथा कम्यूटर ऑपरेटर के चार पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।


अन्य पोस्ट