रायपुर

टिकरापारा में एटीएम घुसकर तोडफ़ोड़
07-Feb-2022 5:21 PM
टिकरापारा में एटीएम घुसकर तोडफ़ोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  7 फरवरी।
टिकरापारा के सुभाष नगर इलाके में एक एटीएम बूथ में घुसकर बदमाशों ने तोडफ़ोड़ की है। कैश बॉक्स तोडऩे की कोशिश नाकाम होने के बाद अज्ञात लोगों ने यहां सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए। मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी। घटना एक फरवरी रात करीब दो बजे की बताई गई है। मध्य पंजाब नेशनल बैंक के सामने न्यू सुभष नगर के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोडफोड कर नुकसान पहुंचाकर चोरी का प्रयास किया गया है। गौरतलब है डीडी नगर क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में भी ऐसी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एटीएम तोडफ़ोड़ की कोशिश की है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। मशीन का प्रेजेन्टर, शटर अंसेबली, कैमरा तोडक़र अज्ञात वहां से फरार हो गए।


अन्य पोस्ट