रायपुर
जुनेजा ने बढ़ते कदम के फिजियोथेरेपी अस्पताल का किया लोकार्पण
07-Feb-2022 5:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने बढ़ते कदम संस्था पारस नगर देवेंद्र नगर में सोमवार को कम दर शुल्क पर फीजियोथेरेपी औषधालय का लोकार्पण किया।
ज्ञात हो की पूर्व में बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित नि:शुल्क कम्प्यूटर क्लास के अतिरिक्त कक्ष के लिए विधायक राशि स्वीकृत कर चुके है जिससे भवन निर्माणाधीन है। इस अवसर पर सुनील नरवानी, धनेश मतलनी, इंद्र कुमार दौड़वानी, अमर लखवानी, राज कुमार तरवानी,राज कुमार मंगतानी, बंटी जुमनानी, राजू झामनानी रवि केश्वनी, किशोर पंजवानी उपस्तिथ थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


