रायपुर
दान पेटी में चोरी, जांच घेरे में फंसा नाबालिग
07-Feb-2022 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। देवेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर की दान पेटी में आए दिन हो रही चोरी पकडऩे बिछाए गए पुलिस के जाल में एक नाबालिग की गिरफ्तारी हुई है। नाबालिग दान पेटी से रकम निकालते रंगे हाथ पकड़ा गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी दी। मामले में कैलाश अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 1 देवेन्द्र नगर मुख्य मार्ग मे स्थित शिव मंदिर की दान पेटी से चोरी होने सूचनाएं मिल रही थी। छह फरवरी को भी सुबह 08.00 बजे मंदिर के अंदर एक लडका था एवं दान पेटी से चोरी कर रहा था जिसे मंदिर परिसर में ही पकड़ा गया। थाना पेट्रोलिंग टीम बुलाकर आरोपी की गिरफ्तारी की। आरोपी नाबालिग है, जांच में उसके पूर्व में भी चोरी के मामलों का पता चला है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


