रायपुर
कालेज, विवि में सौ फीसदी स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य, कक्षाएं भी नियमित होंगी
06-Feb-2022 5:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थानों में 100 प्रतिशत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक अमले की उपस्थिति सुनिश्चित किया है। इसके अलावा जिन जिलों में 4त्न से कम कोरोना संक्रमण दर है, वहाँ भौतिक रूप से कक्षा संचालित करने कहा गया है।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शासकीय, निजी विवि, शासकीय और निजी कॉलेज के लिए आदेश जारी किया गया है, जिसमें भौतिक रूप से कक्षा संचालित कर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। कॉलेज में उपस्थिति रहकर समयसारणी अनुसार ऑनलाइन-ऑफ़लाइन कक्षाएं नियमित समय पर लेने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


