रायपुर
मंत्रालय में तबादले
06-Feb-2022 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 फरवरी। राज्य शासन ने मंत्रालयीन सेवा के तीन स्टॉफ अफसरों को अवर सचिव के पद पर नामित करते हुए तबादला भी किया है। जीएडी से जारी आदेशानुसार शांता खरे को अवर सचिव वित्त विभाग, राजेश कुमार हीरा को स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, मंगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग पदस्थ किया गया है। इसी तरह से कृषि विभाग में अवर सचिव हेमिन बाघे को अवर सचिव गृह विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। दूसरी ओर, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक जेपी रथ पदोन्नत किए गए हैं। उन्हें अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे