रायपुर
इंडियन आयल के मजदूरों का प्रदर्शन, काम बंद कर धरने पर बैठे
05-Feb-2022 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी । आरंग के लखोली स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
बता दें कि इंडियन आयल कारपोरेशन टर्मिनल में विभिन्न कामों के लिए ठेकेदारी प्रथा के तहत काम ठेके पर दिया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूर ठेकेदारों के नियंत्रण में काम करते आ रहे है। मजदूर अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी से धरने पर हैं।
हड़ताली मजदूर केंद्रीय मजदूरी मापदण्डों के अनुसार वेतन देने, प्रत्येक छ: महिने में महंगाई भत्ता वर्क आर्डर प्रत्येक मजदूर को दिखाया जाए। 4- 8 घंटे से अधिक कार्य करने पर अतिरिक्त समय का ओवर टाइम की मांग कर रहे हैं। इनके अलावा उत्पादन के अनुसार बोनस, 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सभी मजदूरों को कुशल श्रेणी में रखने की मांग भी शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


