रायपुर

नयी पेंशन योजना अप्रैल से होगी लागू अधिसूचना जारी
05-Feb-2022 4:48 PM
नयी पेंशन योजना अप्रैल से होगी लागू अधिसूचना जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नई अंशदायी पेंशन योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक राज्य सरकार 14 फीसदी अंशदान करेगी।  यह पेंशन योजना नए वित्त वर्ष अप्रैल 2022 से लागू होगी। इसमें राज्य सरकार लगभग 530 करोड़ का अंश दान का भुगतान करेगी।


अन्य पोस्ट