रायपुर
साइंस कॉलेज में विकास प्रदर्शनी अब रविवार तक
05-Feb-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों पर 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि में एक दिन की वृद्धि करते हुए, प्रदर्शनी को 6 फरवरी तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जीएडी ने सभी नोडल अधिकारियों को सीएम के निर्देशानुसार सारी व्यवस्थाएं बनाए रखने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे