रायपुर

पांडे को फरार बताए जाने की लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की भाजपा सांसदों ने
02-Feb-2022 4:32 PM
पांडे को फरार बताए जाने की लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की भाजपा सांसदों ने

रायपुर, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों ने  एकसाथ लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला  से मुलाकात की । इस दौरान चर्चा में राजनांदगांव सांसद  संतोष पांडे को छत्तीसगढ़ सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा फरार बताकर उनका अपमान किया जा रहा है। जिसकी जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को दी। कांग्रेस सरकार द्वारा इस प्रकार के घृणित कार्य कर जनप्रतिनिधि को बदनाम किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट