रायपुर
सहकारी बैंक कर्मी उतरे विरोध में 10 तक नारेबाजी, और 17 से बेमुद्दत हड़ताल
01-Feb-2022 5:42 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने अपने आंदोलन के तहत एक फरवरी से दैनिक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन 10 फरवरी तक जारी रहेगा। कर्मचारी 2021 में दिए जाने वाले वेतन वृद्धि को मंजूर न करने का विरोध कर रहे हैं। संघ का कहना है कि पंजीयक की हठधर्मिता से वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा। इसके खिलाफ कर्मचारी अगले 10 दिनों तक बैंक मुख्यालय में नारेबाजी करेंगे। उसके बाद 11 फरवरी को सामूहिक अवकाश, और 17 फरवरी से बेमुद्दत हड़ताल पर बैंक को बंद करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे