रायपुर
धान की खरीदी 94.57 लाख टन, किसानों को मिले 17,906 करोड़
01-Feb-2022 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 94.57 लाख टन धान खरीदी का नया रिकार्ड बना है। पिछले सीजन 2020-21 में आज की स्थिति में 92.803 लाख टन धान की खरीदी हुई थी। गत वर्ष आज के तिथि तक 20.54 लाख किसानों धान बेचा था। इस वर्ष 21.38 लाख किसानों से 94.57 लाख टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 17,906.33 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने इस वर्ष 24 लाख से अधिक किसानों से 105 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे