रायपुर
मूणत ने पूछा-रायपुर में कोरोना गाइडलाइन, राहुल के कार्यक्रम को किसने अनुमति?
01-Feb-2022 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ लेकर एक ओर जहां प्रदेश सरकार धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों पर रोक लगा रही है, वहीं चाटुकारिता कर अपनी राजनीति चमकाने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मूणत ने कहा कि रायपुर मे रोज मास्क के नाम पर लोगो को चालान देना पड़ रहा है वही राहुल की सभा मे मास्क व अन्य सावधानी का ध्यान कैसे होगा यह चिंता का विषय है। अगर करोना गाइडलाइन का उल्लंघन होता है तो रायपुर वासी अपने को ठगा महसूस करेंगे। श्री मूणत ने कहा कि सरकार अपने ‘ख़ानदानी शहज़ादे’ की चाटुकारिता में प्रदेश को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के भयावह दौर में ले जाने पर आमादा हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे