रायपुर
केंद्र-राज्य की वादाखिलाफी के विरोध में किसानों का धरना-प्रदर्शन
31-Jan-2022 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जनवरी। सभी फसलों पर एमएसटी लागू करने को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की वादा खिलाफी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। नगर घड़ी तिराहे पर नारेबाजी के बाद मोर्चा के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में तेजराम विद्रोही, प्रवीण कुमार, बिसहत कुर्रे, मदनलाल साहू, हेमंत टंडन, मनीलाल राजवाड़े, उमा प्रकाश ओझा, रेखा गुंडाने, अंजू मेश्राम, सुरेश रामकृष्ण और टीआर खुंटे शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे