रायपुर

छग में रात ठंड और दिन में गर्मी बढ़ेगी
31-Jan-2022 5:07 PM
छग में रात ठंड और दिन में गर्मी बढ़ेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। मौसम विभाग की माने तो  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार से मौसम फिर करवट लेगा। तब तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रात में ठंड और दिन का तापमान बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान ठंडी रातें रहेंगी जबकि दोपहर में गर्मी रहेगी। क्योंकि रविवार को घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान आसमान साफ ?रहने की संभावनाएं हैं।

इन इलाकों में चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी-मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी यूपी में भी ठंड बढ़ सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि तीन कारणों से तापमान में सुधार आया है। अब आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बर्फबारी व बारिश हो सकती है।


अन्य पोस्ट