रायपुर
यह कोहरा नहीं, धूल का गुबार है-नेशनल हाईवे 53 रसनी के पास रोज ऐसे ही हालात
30-Jan-2022 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जनवरी। निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी से उखड़ रहे नेशनल हाईवे 53 ( रायपुर- महासमुंद) में सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन रोड निर्माण का काम लोगों के मुसीबत बन गया है। जहां निर्माण हो रहे वहां पर धुल के गुबार की वजह से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
रसनी के पास डामर को उखाडक़र नयी परत चढ़ाई जा रही है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सफाई कार्य करने से धूल कोहरे की तरह छाया रहता है। निर्माण में लगे ठेकेदार पानी तराई नहीं करते। इस लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे