रायपुर
पेपर लेस विधान सभा की ओर एक और कदम, आनलाइन प्रश्न जमा कर सकते हैं विधायक
29-Jan-2022 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ के विधायक अब बजट सत्र, के लिए अपने प्रश्न ऑनलाईन जमा कर सकेंगे। इस के तरीक़े सीखाने विधानसभा सचिवालय ने एनआईसी रायपुर के माध्यम से एक प्रशिक्षण-सत्र का आयोजन किया गया आनलाईन प्रश्न जमा करने के लिए एक नवीन वेब एप्लीकेशन एनआईसी के टेेक्नीकल हेड सत्येन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
इस वेब एप्लीकेशन के माध्यम से विधायक सुगमतापूर्वक ऑनलाईन प्रश्न जमा कर सकेंगे। इस ट्रेनिंग मेन विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े,एवं एनआईसी के टेक्नीकल डायरेक्टर सत्येन्द्र शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे