रायपुर
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर छग विस में आयोजित विशेष सत्र का संसद टीवी पर आज-कल प्रसारण
29-Jan-2022 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 एवं 3 अक्टूबर 2019 को दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया था।इस दो दिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही एवं इस अवसर पर आयोजित विभिन्न आयोजनों पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण शनिवार को रात 10 बजे और रविवार 30 जनवरी को प्रात: 8 बजे ,दोपहर 1 बजे एवं सायं 7 बजे संसद टीवी पर पुन: प्रसारण किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे