रायपुर
मंत्री डॉ. टेकाम ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
28-Jan-2022 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। स्कूल शिक्षा विभाग के कथित फर्जी डायरी कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने पर रायपुर पुलिस का सम्मान किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पुलिस टीम को एक लाख रूपए और स्मृति चिन्ह भी दिया। इनमें एएसपी तारकेश्वर पटेल, अभिषेक माहेश्वरी, सीएसपी उदयन बेहार, नवनीत पाटिल, निरीक्षक गिरीश तिवारी, कृष्ण चंद सिदार, गुलाब सिन्हा, सरफराज चिश्ती, संदीप दीक्षित, कृपा सिंधु पटेल, राधाकांत पाण्डेय, महेन्द्र राजपूत, मोहम्मद सुल्तान प्रमुख हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे