रायपुर
निषाद समाज ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र पर्व, पार्षद त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
28-Jan-2022 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर द्वारा रामसागरपारा में राष्ट्रीय पर्व 73वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निषाद समाज सामुदायिक भवन के प्रांगण में वार्ड पार्षद रितेश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
पार्षद रितेश त्रिपाठी व निषाद समाज रायपुर महानगर के अध्यक्ष बसंत निषाद ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता पर बल दिया। इस अवसर पर निषाद समाज रायपुर महानगर के उपाध्यक्ष परदेशी निषाद, कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद, संगठन सचिव लोकेश निषाद, पत्रकार गणेश राम केंवट, शोभित निषाद, किशोर नाविक, रामेश्वर निषाद के साथ ही महानगर महिला समिति से मीना निषाद, मनीषा निषाद, रूक्मणी कैवर्त, कविता, जयंती, अराधना, अनिता, रानू निषाद, राखी निषाद आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


