रायपुर
आबादी के बीच चांदी गलाने का कारखाना, निगम की दबिश
27-Jan-2022 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जनवरी। शहर के न्यू शांति नगर इलाके में अवैध रूप से चांदी गलाने का कारखाना चल रहा है। इस कारखाने की वजह से आसपास के लोग काफी परेशान है। मामले में शिकायत होने के बाद निगम की टीम ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने कहा, दस्तावेजों की जांच और कारखाना संचालित करने के मामले में नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है, इसके पूर्व सिविल लाइंस थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है। जहां पर कारखाना संचालित है वहां ध्वनि प्रदूषण के साथ केमिकल से सामने आने वाली परेशानियों ने स्थानीय चिंतित है। बताया जा रहा है जो केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है उसके रसायनिक बदबू से ठहर पाना मुश्किल हो जाता है। जिस व्यक्ति के नाम से कारखाना संचालित किया जा रहा है उसके पास कोई लीगत दस्तावेज भी नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे