रायपुर

मंत्रालयीन सेवा के कर्मियों को भी मिलेगी पदोन्नति, संघ की मेहनत रंग लाई, सीएम का माना आभार
25-Jan-2022 5:36 PM
मंत्रालयीन सेवा के कर्मियों को भी मिलेगी पदोन्नति, संघ की मेहनत रंग लाई, सीएम का माना आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जनवरी। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन (सचिवालयीन) सेवा के अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित पदोन्नति आदेश  जारी कर दिए गए।

उक्त आदेश से  01 संयुक्त सचिव, 04 उपसचिव और 04 अवर सचिव पदोन्नत हुए हैं।

तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के आदेश  कल तक निकाले जाएंगे।

संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में 12 दिसंबर, 2021 को सचिव का घेराव किया गया जिसके बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन से संघ पदाधिकारियों की चर्चा हुई। मुख्य सचिव द्वारा सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को शीघ्र ष्ठक्कष्ट आयोजित करने के निर्देश दिये गये। इसके पूर्व संघ द्वारा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को सामान्य प्रशासन विभाग की कर्मचारी विरोधी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया था जिस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा नाराजगी जताई गई थी।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा  30 दिसंबर, 2021को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले द्वारा की गई। इसके उपरान्त भी लगभग 25 दिनों बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया। 


अन्य पोस्ट