रायपुर
राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन, ने सीएम से की मुलाकात, पेंशन प्रकरणों में हो दिक्कतें बताई
24-Jan-2022 5:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पेंशन के नियमित भुगतान और मध्यप्रदेश से पेंशन एकाउंट को पृथक करने जैसे मुद्दों पर बात हुई। बघेल ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में आए की सौजन्य मुलाकात की और अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोचन पांडेय, श्रीमती विद्यादेवी साहू, अनिल पाठक, नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


