रायपुर
‘चंद्राकर अपने बांह में लगे टीके को देख ले कांग्रेस सरकार ने लगवाया था’
18-Jan-2022 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जनवरी। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के पत्रकारवार्ता को कांगेस ने भाजपा की हताशा का परिणाम बताया है। अजय चंद्राकर ऐसा जता रहे जैसे देश की जनता को टीका करवा कर मोदी सरकार ने अहसान किया है। मोदी सरकार के पहले आजादी के बाद की सभी सरकारों ने आवश्यकता के अनुरूप मुफ्त टीकाकरण करवाया था। छोटी माता, चेचक खसरा, पोलियों, हैजा बीसीजी, आदि के टीके और ड्राप पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों के जमानें में देश की जनता को घर-घर जाकर मुफ्त लगवाया गया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चंद्राकर अपने बांह में टीके का निशान है वह किसी न किसी कांग्रेस की सरकार ने मुफ्त में लगवाया गया टीका था जिसके कारण उनका टीबी, हैजा, पोलियो, की बीमारी से बचाव हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे