रायपुर
आंध्रा एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद, दोनों खेमे लगा रहे आरोप
18-Jan-2022 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। आंध्रा एसोसिएशन रायपुर के नए चुनाव को लेकर विवाद तेज हो गया है। चुनाव में पराजित खेमे के नेता, और पूर्व सचिव आर श्रीनिवास राव ने आज एक पत्रकारवार्ता में इन चुनावों को गैर कानूनी बताया है। उनका आरोप है कि जी स्वामी, और उनके साथियों ने मतदान और मतगणना की प्रक्रिया का दुरूपयोग किया, और स्वयंभू निर्वाचित होने का झूठा प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर पंजीयक फर्म-सोसायटी ने नया चुनाव पर रोक लगाई है। क्योंकि उनका यह कृत्य गैर कानूनी, आपराधिक, और संस्था की नियामावली के खिलाफ है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी स्वामी ने इसे पराजित खेमे का दुष्प्रचार कहा है। उनका कहना है कि 2022 से 25 के लिए चुनाव निर्विरोध हुए हैं। इस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे