रायपुर

सोसाइटी के अंदर पटाखा फोडऩे पर विवाद, एक पक्ष ने बलवा किया दूसरे ने मारपीट
16-Jan-2022 8:19 PM
सोसाइटी के अंदर  पटाखा फोडऩे पर विवाद,  एक पक्ष ने बलवा किया दूसरे ने मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी।
कबीर नगर इलाके में एक रिहायशी सोसाइटी के कैंपस में पटाखा फोडऩे के विवाद में दो  पक्ष उलझ गए। एक पक्ष की तरफ से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उपद्रव मचाते हुए मारपीट की और बलवा कर दिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से भी लोग जमा होकर हमला करने पहुंच गए। एक दूसरे पर हाथ मुक्का चलाकर चोट पहुंचाने की कोशिश की।  कबीर नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ में काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया, बिट्टू कुमार सिंह ने कवि नगर सोसायटी में रहने वाले अरविंद और हरिचरण व अन्य लोगों के खिलाफ में बलवा मारपीट का केस दर्ज कराया। वहीं दूसरे पक्ष से अरविंद ने भी बिट्टू और उनके साथियों पर मारपीट के लिए रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस का कहना है घटना शनिवार देर शाम के बाद की है जब दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सोसाइटी में पहले भी इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो चुका है। जब एक पक्ष ने पटाखा फोडऩा शुरू किया तब पुरानी रंजिश के चलते बात और बढ़ गयी। नौबत इनके बीच मारपीट तक आ पहुंची।
 


अन्य पोस्ट