रायपुर
गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के स्थान पर नियमित चलेगी
16-Jan-2022 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य होना है. इस वजह से 15 जनवरी से 23 जनवरी तक सीएसएमटी से चलने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस तथा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक हावड़ा से चलने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर के रास्ते चलाने की घोषणा की गई थी।
इसमें संशोधन करते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा इन गाडिय़ों को नियमित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। ये गाडिय़ां अपने नियमित मार्ग से चलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे