रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार अब अन्य राज्यों में भी शराब बेचने का ठेका ले रही- भाजपा
16-Jan-2022 8:14 PM
छत्तीसगढ़  सरकार अब अन्य राज्यों में भी शराब बेचने का ठेका ले रही- भाजपा

रायपुर, 16 जनवरी। पूर्व मंत्री  राजेश मूणत ने कहा है कि  छत्तीसगढ़ सरकार नेगंगाजल की सौगंध खाकर  पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था लेकिन अब वह मुकर गई है।वही सरकार  अब पड़ोसी झारखंड में शराब बिक्री बढ़ाने के उपायों में सहयोग करने  जा रही है। मूणत ने कहा कि शराबबंदी के मुद्दे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने असली राजनीतिक चरित्र का  प्रदर्शन किया है जिसका माकूल जवाब प्रदेश की जनता जरूर देगी। श्री मूणत ने कहा कि शराब की कोचियागिरी करके छत्तीसगढ़ को नशे के दलदल में धकेलने के बाद प्रदेश की भूपेश-सरकार अब अन्य राज्यों में भी शराब की नदियां बहाने का ठेका ले रही है, यह अत्यंत निंदनीय है।
 


अन्य पोस्ट