रायपुर
फैक्ट्री हादसा में मजदूर की मौत, कंपनी पर केस
12-Jan-2022 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जनवरी। उरला क्षेत्र में फैक्ट्री में हादसे का शिकार होकर एक मजदूर की मौत हो गई। जांच उपरांत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मजदूर अशोक साव निवासी बीरगांव 2 जनवरी के दोपहर में काम करते वक्त हादसे का शिकार हो गया था। पुलिस ने बताया शरीर में अंदरूनी चोट हाने की वजह से उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला की बालाजी लोहा कंपनी डिविजन उरला रायपुर में काम करने के दौरान पैर फिसल गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे