रायपुर
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंडल खोरपा द्वारा कन्या पूजन
12-Jan-2022 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 12 जनवरी। ग्राम कोलर में भगवती यादव के पुत्र लोकेश कुमार यादव-पुत्र वधू साक्षी गीता यादव को कन्या रत्न प्राप्ति पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंडल खोरपा की ओर से कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, भूतपूर्व जनपद सदस्य बाल कृष्णा साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक मनहरण लाल ध्रुव एवं मंडल संयोजक राम कुमार साहू द्वारा कन्या पूजन कर कन्या के माता-पिता को शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे