रायपुर

नो पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों पर कार्रवाई
10-Jan-2022 5:52 PM
नो पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों पर कार्रवाई

रायपुर, 10 जनवरी। मुख्य मार्गों में ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिकपुलिस ने सख्ती बरती। सोमवार को कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया। इस दौरान दोपहर तक ही दो सौ से ज्यादा वाहन चालकों के जुर्माना काटे। ट्रैफिक पुलिस ने बताया, पीक ऑवर के हिसाब से अलग-अलग जोन में जांच दल तैनात किए हैं। सबसे ज्यादा व्यस्तम मार्गों में क्रेन वाहन लेकर कार्रवाई चल रही है। क्रेन वाहन के साथ पुलिस जवानों के हाथों में व्हीकल लॉक भी दिया गया है।


अन्य पोस्ट