रायपुर

देहात के शराब पिलाने वालों पर गाज
10-Jan-2022 5:37 PM
देहात के शराब पिलाने वालों पर गाज

पुलिस ने बारी-बारी से बनाया केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी।
शराब दुकानों के बाहर चखना सेंटर बनाने वालों पर पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई की है। आरं, मंदिर हसौद, गोबरानयापारा समेत अन्य थानों में आबकारी एक्ट के तहत में शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बताया, आरोपी खुलेआम ठेले-खोमचे में शराब पिला रहे थे। उन्हें इसके पहले भी चेतावानी दी थी। बावजूद रविवार को आरोपी दोपहर के बाद में शराबियों का जमघट लगाते मिले। अब सभी पर जुर्माना कार्रवाई करते हुए अलग से आबकारी एक्ट के तहत में अपराध दर्ज किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट